Home » देश » अब कांवड़ यात्रियों को मिलेगा शुद्ध भोजन! हर ढाबे पर लगेगा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का स्टीकर, जानें इसकी खासियत

अब कांवड़ यात्रियों को मिलेगा शुद्ध भोजन! हर ढाबे पर लगेगा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का स्टीकर, जानें इसकी खासियत

सावन में कांवड़ियों को मिलेगा शुद्ध भोजन, UP सरकार की नई पहल से खत्म होगी मिलावट की शिकायत

सावन का पावन महीना बस शुरू ही होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लाने के लिए लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चिंता होती है – खाने-पीने में मिलावट की। इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खास कदम उठाया है।

क्या है फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप?

कांवड़ रूट पर मौजूद हर ढाबे पर अब फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का स्टीकर लगाया जा रहा है। इस स्टीकर में एक क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन कर ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के ज़रिए कांवड़ यात्री भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं, स्टीकर पर ढाबे के मालिक का नाम और संपर्क नंबर भी दर्ज होगा, जिससे खाने की जिम्मेदारी तय हो सके।

क्यों उठाया गया यह कदम?

पिछले वर्षों में कांवड़ यात्रियों द्वारा भोजन में मिलावट और खराब खाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान कई बार तनाव और विवाद की स्थिति बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने इस बार यह डिजिटल और पारदर्शी समाधान अपनाया है। फूड सेफ्टी विभाग ने ढाबा मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे रेट लिस्ट भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें।

कहां शुरू हुआ यह अभियान?

मेरठ के प्रसिद्ध शिव जितेंद्र ढाबा और पंडित ढाबा पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के स्टीकर लगाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में यह स्टीकर कांवड़ रूट के हर ढाबे पर नजर आएंगे।

कब से शुरू हो रहा है सावन?

इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई को होगा। शिवभक्त इस माह में व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन से लेकर कार्तिक तक स्वयं भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This