Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » उधमपुर में भीषण हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF जवानों की गाड़ी, 3 की मौत, 10 घायल

उधमपुर में भीषण हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF जवानों की गाड़ी, 3 की मौत, 10 घायल

उधमपुर में दर्दनाक हादसा: ऑपरेशन से लौटते समय 200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, 3 जवान शहीद, 10 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अर्धसैनिक बल की 187वीं बटालियन के जवानों को लेकर लौट रही एक CRPF की गाड़ी कदवा इलाके में 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऑपरेशन से लौटते वक्त हुआ हादसा

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब जवान एक ऑपरेशन के बाद बसंतगढ़ से लौट रहे थे। गाड़ी के खाई में गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर बसंतगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“उधमपुर के पास एक दुर्घटना में सीआरपीएफ कर्मियों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी अद्वितीय सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को हर संभव सहायता और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”

फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This