Home » ताजा खबर » उपराष्ट्रपति चुनाव में तेज़ हुई बयानबाज़ी, किस सांसद ने क्या बोला?

उपराष्ट्रपति चुनाव में तेज़ हुई बयानबाज़ी, किस सांसद ने क्या बोला?

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आज देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले वोट डाला। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “अंतरात्मा की आवाज़ के साथ दिया गया वोट भी NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बड़ी जीत दिलाएगा।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दावा किया कि “सीपी राधाकृष्णन जी की जीत तय है। संख्या के लिहाज से NDA काफी मज़बूत है, गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और हमारे उम्मीदवार शानदार तरीके से जीत दर्ज करेंगे।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This