Home » Uncategorized » **”क्या दिक्कत है हिंदी में बोलने में? — अपनी मातृभाषा पर गर्व करें, हिन्दी अपनाएँ”**

**”क्या दिक्कत है हिंदी में बोलने में? — अपनी मातृभाषा पर गर्व करें, हिन्दी अपनाएँ”**

क्या दिक्कत है ?

लेडी को औरत कहने में।
वेल्थ को दौलत कहने में।
हैबिट को आदत कहने में।
इंडिया को भारत कहने में।

क्या दिक्कत है ?

वॉटर को भी जल कहने में।
टुमारो को कल कहने में।
क्रेजी को पागल कहने में।
सॉल्यूशन को हल कहने में।

क्या दिक्कत है ?

वरशिप को पूजा कहने में।
सेकंड को दूजा कहने में।
हर चिक को चूजा कहने में।
यू गो को तू जा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

इनिंग को पारी कहने में।
हैवी को भारी कहने में।
वूमन को नारी कहने में।
वर्जिन को क्वारी कहने में।

क्या दिक्कत है ?

टेन्स को काल कहने में।
रेड को लाल कहने में।
नेट को जाल कहने में।
चीक्स को गाल कहने में।

क्या दिक्कत है ?

किंग को राजा कहने में।
बैंड को बाजा कहने में।
फ्रेश को ताजा कहने में।
कम इन को आ जा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

डिवोशन को भक्ति कहने में।
टेक्टिक को युक्ति कहने में।
पर्सन को व्यक्ति कहने में।
पावर को शक्ति कहने में।

क्या दिक्कत है ?

जिंजर को हिम्मत कहने में।
रिस्पेक्ट को इज्जत कहने में।
प्रेयर को मन्नत कहने में।
प्रॉब्लम को दिक्क्त कहने में।

क्या दिक्कत है ?

टॉर्च को मशाल कहने में।
थॉट को ख़याल कहने में।
ग्रीफ को मलाल कहने में।
एजेंट को दलाल कहने में।

क्या दिक्कत है ?

कलर को रंग कहने में।
विथ को संग कहने में।
वेव को तरंग कहने में।
पार्ट को अंग कहने में।

क्या दिक्कत है ?

मदर को मईया कहने में।
ब्रदर को भईया कहने में।
काउ को गईया कहने में।
हसबैंड को सईया कहने में।

क्या दिक्कत है ?

हीट को ताप कहने में।
यू को आप कहने में।
स्टीम को भाप कहने में।
फादर को बाप कहने में।

क्या दिक्कत है ?

बेड को ख़राब कहने में।
वाईन को शराब कहने में।
बुक को किताब कहने में।
सॉक्स को जुराब कहने में।

क्या दिक्कत है ?

डिच को खाई कहने में।
आंटी को ताई कहने में।
बर्बर को नाई कहने में।
कुक को हलवाई कहने में।

क्या दिक्कत है ?

इनकम को आय कहने में।
जस्टिस को न्याय कहने में।
एडवाइज़ को राय कहने में।
मिल्कटी को चाय कहने में।

क्या दिक्कत है ?

फ़्लैग को झंडा कहने में।
स्टिक को डंडा कहने में।
कोल्ड को ठंडा कहने में।
ऐग को अंडा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

बीटिंग को कुटाई कहने में।
वॉशिंग को धुलाई कहने में।
पेंटिंग को पुताई कहने में।
वाइफ को लुगाई कहने में।

क्या दिक्कत है ?

स्मॉल को छोटी कहने में।
फेट को मोटी कहने में।
टॉप को चोटी कहने में।
ब्रेड को रोटी कहने में।

क्या दिक्कत है ?

ब्लैक को काला कहने में।
लॉक को ताला कहने में।
बाउल को प्याला कहने में।
जेवलीन को भाला कहने में।

क्या दिक्कत है ?

गेट को द्वार कहने में।
ब्लो को वार कहने में।
लव को प्यार कहने में।
हॉर को छिनार कहने में।

क्या दिक्कत है ?

लॉस को घाटा कहने में।
मील को आटा कहने में।
प्रोंग को काँटा कहने में।
स्लेप को चाँटा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

टीम को टोली कहने में।
रूम को खोली कहने में।
पैलेट को गोली कहने में।
ब्लाउज़ को चोली कहने में।

क्या दिक्कत है ?

ब्रूम को झाड़ कहने में।
हिल को पहाड़ कहने में।
रॉअर को दहाड़ कहने में।
जुगाड़ को जुगाड़ कहने में।

क्या दिक्कत है ?

नाईट को रात कहने में।
कास्ट को जात कहने में।
टॉक को बात कहने में।
किक को लात कहने में।

क्या दिक्कत है ?

सन को संतान कहने में।
ग्रेट को महान कहने में।
मेन को इंसान कहने में।
गॉड को भगवान कहने में।

क्या दिक्कत है ?

लाइक को पसंद कहने में।
क्लोज को बंद कहने में।
स्लो को मंद कहने में।
पोएम को छंद कहने में।

क्या दिक्कत है ?

फेक को नकली कहने में।
रियल को असली कहने में।
वाइल्ड को जंगली कहने में।
लाइट को बिजली कहने में।

क्या दिक्कत है ?

ग्रीन को हरा कहने में।
अर्थ को धरा कहने में।
प्योर को खरा कहने में।
डेड को मरा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

रूम को कमरा कहने में।
डीप को गहरा कहने में।
जंक को कचरा कहने में।
गॉट को बकरा कहने में।

क्या दिक्कत है ?

जस्ट को अभी कहने में।
एवर को कभी कहने में।
देन को तभी कहने में।
ऑल को सभी कहने में।

क्या दिक्कत है ?

मेलोडी को राग कहने में।
फ़ायर को आग कहने में।
गार्डन को बाग कहने में।
फॉम को झाग कहने मे।

क्या दिक्कत है ?

स्टेन को दाग कहने में।
स्नेक को नाग कहने में।
क्रो को काग कहने में।
सेक्सन को भाग कहने में।

क्या दिक्कत है ?

ग्रांड को भवि को कहने में।
पिक्चर को छवि कहने में।
सन को रवि कहने में।
पोएट को कवि कहने में।

क्या दिक्कत है ?

हाउस को घर कहने में।
टैक्स को कर कहने में।
फॉबिया को डर कहने में।
फिऑन्से को वर कहने मे।

क्या दिक्कत है ?

पिकल को अचार कहने में।
वॉल को दीवार कहने में।
स्प्रिंग को बहार कहने में।
बूर को गँवार कहने में।

क्या दिक्कत है ?

प्रिजनर को बंदी कहने में।
डर्टी को गन्दी कहने में।
डॉट को बिन्दी कहने में।
Hindi को हिन्दी कहने में।

क्या दिक्कत है ?

????????हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ ????????

????????भारत माता की जय ????????

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This