Home » छत्तीसगढ » छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो ढेर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो ढेर

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक दो ढेर

भारत सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया है। इसी मिशन के तहत सुरक्षाबल लगातार माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ी, जिसमें अब तक दो नक्सली मारे जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा अभियान शुरू किया गया था। सुबह से रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के बीच एक .303 राइफल और अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है और फायरिंग अब भी रुक-रुक कर जारी है।

गरियाबंद में 10 नक्सली मारे गए
इससे पहले गुरुवार को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली ढेर किए गए थे, जिनमें प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य मोड़ेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

2025 में अब तक 243 नक्सली ढेर
साल 2025 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 243 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 214 बस्तर संभाग, 27 रायपुर संभाग और 2 दुर्ग संभाग में मारे गए। वहीं, साल 2024 में राज्य में कुल 219 नक्सली मारे गए थे।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This