Home » देश » दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की नॉर्थ-वेस्ट जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गाजियाबाद से की। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शराब के नशे में यह धमकी भरा कॉल किया था।

धमकी देने से पहले आरोपी ने एक और कॉल किया था, जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी से बात करवाएं। इसके तुरंत बाद उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पत्नी के चले जाने से था मानसिक तनाव में आरोपी

कल रात लगभग 11 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम को आरोपी ने फोन कर धमकी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लॉ ग्रेजुएट है और शराब के नशे में था। वह अपनी पत्नी के चले जाने के बाद निजी समस्याओं से परेशान था। धमकी देने से पहले उसने पत्नी से बात करने के लिए भी फोन किया था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है।

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दी थी जानकारी

गाजियाबाद कोतवाली के एसपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार देर रात यूपी 112 नंबर पर गाजियाबाद पुलिस को कॉल मिली, जिसमें आरोपी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

रेखा गुप्ता की सुरक्षा कड़ी की गई

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह कार्रवाई हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों को मिले धमकी भरे ईमेल के बाद हुई है, जिनमें उद्योग भवन और निर्माण भवन पर बम हमले की चेतावनी दी गई थी। सुरक्षा एजेंसियों की गहन जांच में यह धमकी झूठी साबित हुई।

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आरोपी ने धमकी भरा कॉल गुरुवार (5 जून) रात करीब 11 बजे किया था, जिसके तुरंत बाद उसने फोन काट दिया और कॉल बंद कर दी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This