Home » ताजा खबर » दिल्ली में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी, आप नेताओं का पलटवार – जानें पूरी कहानी

दिल्ली में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी, आप नेताओं का पलटवार – जानें पूरी कहानी

दिल्ली: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की छापेमारी, आप नेताओं ने केंद्र पर लगाया निशाना

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी ने इस मामले में पहले ही अपनी ECIR दर्ज की थी। छापेमारी के बाद आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला और इसे पूरी तरह से झूठा और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।

आप नेताओं का पलटवार

संजय सिंह ने कहा –

“सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह झूठा और निराधार है। जिस समय यह केस दर्ज किया गया, उस वक्त वह मंत्री भी नहीं थे। मोदी सरकार का मकसद सिर्फ आप नेताओं को परेशान करना और जेल भेजना है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए ईडी की छापेमारी की जा रही है।”

आतिशी ने आरोप लगाया –

“आज सौरभ जी के यहाँ रेड इसलिए हुई क्योंकि देशभर में मोदी जी की डिग्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस चर्चा को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई। जिस समय का केस बताया जा रहा है, तब सौरभ जी मंत्री भी नहीं थे। सत्येंद्र जैन को भी सालों तक जेल में रखकर आखिरकार क्लोज़र रिपोर्ट देनी पड़ी। साफ है कि AAP नेताओं पर लगाए गए सारे केस झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं।”

क्या है हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाला?

यह मामला लगभग ₹5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट से जुड़ा है। साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी।

  • इन प्रोजेक्ट्स को 6 महीने में पूरा होना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा है।

  • अब तक लगभग ₹800 करोड़ खर्च हो चुके हैं, लेकिन सिर्फ 50% काम पूरा हुआ।

  • LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि प्रगति नगण्य है।

  • कई जगहों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू हुआ और ठेकेदारों पर अनियमितताओं के आरोप लगे।

  • हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This