Home » ताजा खबर » दिवाली पर बदला दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, सफर से पहले जानें नई टाइमिंग

दिवाली पर बदला दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, सफर से पहले जानें नई टाइमिंग

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 19 और 20 अक्टूबर 2025 के लिए विशेष शेड्यूल जारी किया है ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके।

DMRC ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि दिवाली की पूर्व संध्या यानी 19 अक्टूबर (रविवार) को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रविवार की तुलना में एक घंटे पहले, सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं।

दिवाली के दिन का शेड्यूल

दिवाली वाले दिन (20 अक्टूबर, सोमवार) को सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन सेवाएं — एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित — रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी। इसके अलावा बाकी सभी मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समयानुसार सामान्य रूप से चलेंगी।

त्योहार पर यात्रियों की भीड़

त्योहारों के दौरान दिल्ली मेट्रो में आम दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। लोग मंदिरों, रिश्तेदारों और बाजारों तक पहुंचने के लिए मेट्रो को ही प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह ट्रैफिक जाम से बचने का सबसे तेज और सस्ता साधन है। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ सकता है।

इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। राजधानी सहित पूरे देश में त्यौहार को लेकर उत्साह का माहौल है। ऐसे में अगर आप भी 19 या 20 अक्टूबर को मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बदली हुई टाइमिंग्स पर ध्यान दें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This