दुबई की सड़कों पर आजकल भारत के केरल राज्य की मणि अम्मा का चर्चा चल रहा है। चलेगा क्यों नहीं भला? 74 साल की उम्र होने के बावजूद मणि अम्मा दुबई की सड़कों पर 11 तरह के वाहन चलाते नज़र आती हैं। वो भी पूरी कुशलता के साथ। मणि अम्मा रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी अल्ट्रा लग्ज़री कार चलाती हैं। बस चलाती हैं। ट्रैक्टर चलाती हैं। हैवी लोडर चलाती हैं। जेसीबी भी चलाती हैं। और ये सब वो साड़ी पहनकर चलाती हैं। इसलिए इस वक्त दुनियाभर में इनका चर्चा हो रहा है। क्योंकि आज भी पश्चिमी देशों के अधिकतर लोगों को यही लगता है कि साड़ियां पहनने वाली भारतीय महिलाएं तो मोस्टली घर ही संभालती हैं।
इनका पूरा नाम राधामणि है। चूंकि सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज़ काफ़ी वायरल हो रहे हैं तो लोग इन्हें मणि अम्मा, या ड्राइवर अम्मा भी कह रहे हैं। मणि अम्मा जब गाड़ियां चलाती हैं तो फुल कॉन्फ़िडेंट दिखती हैं। चेहरे पर उनके चमक होती है। और मुस्कान भी होती है। मणि अम्मा जब रोल्स रॉयस घोस्ट में किसी टूरिस्ट को बैठाती हैं तो वो देखने वाला नज़ारा होता है। क्योंकि टूरिस्ट्स इन्हें देखकर बहुत सरप्राइज़ होते हैं पहले पहल। टूरिस्ट्स को किसी तरह की कोई कन्फ्यूज़न ना हो, इसलिए मणि अम्मा उन्हें अपना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस ज़रूर दिखाती हैं। फिर दिखाती हैं अपनी ड्राइविंग स्किल्स। जिसके बाद टूरिस्ट् इनसे बहुत इंप्रैस हो जाते हैं।
मणि अम्मा के पास कुल 11 तरह के वाहन चलाने के लाइसेंस हैं। जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि ड्राइवर अम्मा रोल्स रॉयस व मर्सिडीज़ जैसी अल्ट्रा लग्ज़री कारें तो चलाती ही हैं, बस, ट्रक, ट्रैक्टर भी चलाती हैं। साथ ही साथ ये रोड रोलर व क्रेन भी कुशलता से ऑपरेट करती हैं। मणि अम्मा के पति किसी ज़माने में केरल में अपना एक ड्राइविंग स्कूल चलाते थे। पति के ड्राइविंग स्कूल में ही मणि अम्मा ने ड्राइविंग सीखी थी। और जब अम्मा के पति दुनिया से चले गए तो उन्होंने खुद उस ड्राइविंग स्कूल को संभाला। फिर जीवन के एक फेज़ में मणि अम्मा दुबई आ गई। और अब दुबई में भी अम्मा लोगों को ड्राइविंग सिखाती हैं। #driveramma #dubaidriveramma #dubaioldlladydriver #Maniamma #maniammadriver






