Home » मध्य प्रदेश » दुबई में व्यापारिक बैठकें कर रहे सीएम मोहन यादव बोले – यही है ‘विकास यात्रा की ठोस शुरुआत’

दुबई में व्यापारिक बैठकें कर रहे सीएम मोहन यादव बोले – यही है ‘विकास यात्रा की ठोस शुरुआत’

मुख्यमंत्री मोहन यादव का दुबई दौरा: निवेश संवाद और वैश्विक साझेदारियों के साथ ‘विकास यात्रा’ की रखी मजबूत नींव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 से 15 जुलाई तक अपने दुबई दौरे के दौरान विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दौरे के समापन पर सीएम ने दुबई से एक विशेष संदेश जारी करते हुए इस यात्रा को ‘विकास यात्रा की एक मजबूत नींव’ बताया।

दुबई की क्षमता को पीएम मोदी ने पहले ही पहचाना – सीएम यादव

मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे दुबई प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यापारिक बैठकें आयोजित हुईं। मैं यहां के निवेशकों, भारतीय समुदाय, सरकारी अधिकारियों और भारत के महावाणिज्य दूत का आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से ही दुबई की क्षमताओं को पहचाना और इसे वैश्विक व्यापार का प्रमुख द्वार बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं।

आर्थिक प्रगति और वैश्विक सहयोग का नया मंच

सीएम यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की ‘विकास यात्रा’ को इस दृष्टिकोण से तैयार किया गया है कि यह राज्य के आर्थिक विकास को गति दे और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत आधार प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि दुबई के ज़रिए प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व व्यापार के लिए एक नया रास्ता खोला है।

भारत मार्ट जैसे वैश्विक केंद्रों को लेकर बनी सहमति

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री जोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों से हुई। इन रणनीतिक बैठकों में ‘भारत मार्ट’ जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्रों की स्थापना को लेकर सहमति बनी, जो भविष्य में मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानचित्र पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This