Home » देश » धार में बड़ा हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन वाहनों पर गिरी, 2 की मौत

धार में बड़ा हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन वाहनों पर गिरी, 2 की मौत

धार में दर्दनाक हादसा: रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन पलटी, दो की मौत

धार (मध्य प्रदेश): जिले के पीथमपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर काम कर रही एक भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट गई, जिससे नीचे से गुजर रहे टाटा मैजिक और पिकअप वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार सहित कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की पहचान मलबा हटाए जाने के बाद ही हो सकेगी।

पिलर शिफ्ट करते समय हुआ हादसा

यह हादसा औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां क्रेन पुल निर्माण के लिए एक भारी पिलर को शिफ्ट कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ब्रिज के सर्विस रोड पर जा गिरी। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This