Home » राजनीति » बिहार SIR: कांग्रेस शुरू करेगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल गांधी का ऐलान – वोट चोरी के खिलाफ सीधी जंग लड़ेंगे

बिहार SIR: कांग्रेस शुरू करेगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल गांधी का ऐलान – वोट चोरी के खिलाफ सीधी जंग लड़ेंगे

कांग्रेस ने बिहार से वोट चोरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी 17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेगी, जिसकी अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई होगी और पूरे देश में सटीक मतदाता सूची बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “वोट चोरी केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है, यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन पर्सन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है। 17 अगस्त से बिहार की धरती से हम वोट चोरी के खिलाफ सीधा संघर्ष शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने युवाओं, श्रमिकों, किसानों और सभी नागरिकों से इस जन आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

यात्रा का कार्यक्रम:
‘वोटर अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को शुरू होकर 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी। कांग्रेस का कहना है कि यह मुद्दा उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।

जन आंदोलन की तैयारी:
कांग्रेस ने पहले ही रोडमैप जारी कर दिया है। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जिला मुख्यालयों में ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च’ निकाला गया। 22 अगस्त से 7 सितंबर तक सभी राज्य मुख्यालयों पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ रैलियां होंगी। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक वोट के अधिकार को बचाने और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीति नहीं बल्कि जनता और संविधान की जीत के लिए है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This