Home » देश » भारत में कोरोना वायरस: संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2710, WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ने क्या कहा?

भारत में कोरोना वायरस: संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2710, WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ने क्या कहा?

भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 2710 तक पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को लेकर WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा,

“इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोनावायरस अब हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है और समय-समय पर इसके मामलों में वृद्धि होती रहेगी। हालांकि, हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली अब पहले से मजबूत है और टीकाकरण ने भी हमारी सुरक्षा को बढ़ाया है। यही कारण है कि अब कोविड-19 का संक्रमण हल्का होता है और ज्यादा गंभीर असर नहीं डालता।”

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं: सौम्या स्वामीनाथन

WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कोविड-19 मरीजों में एंटीबायोटिक के उपयोग को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा,
“वायरल संक्रमण, चाहे वह कोविड हो, इन्फ्लूएंजा या अन्य श्वसन वायरस – एंटीबायोटिक दवाओं पर प्रतिक्रिया नहीं करते। इन मामलों में केवल लक्षणों का इलाज किया जाता है। मरीज गर्म तरल पदार्थ लें, गरारे करें और आराम करें – अधिकतर मामलों में ऐसे ही राहत मिल जाती है। एंटीबायोटिक दवाएं केवल तभी दी जानी चाहिएं जब कोई द्वितीयक (सेकेंडरी) बैक्टीरियल संक्रमण हो।”

भारत में लगातार बढ़ रही है कोविड-19 मरीजों की संख्या

भारत में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 30 मई 2025 को सुबह 8:00 बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,710 हो गई है।

राज्यवार स्थिति की बात करें तो:

  • केरल में सबसे अधिक 1,147 सक्रिय मामले हैं।

  • इसके बाद महाराष्ट्र में 424,

  • दिल्ली में 294,

  • और गुजरात में 223 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 467 हुई

महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में बीते दिन कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दर्ज कुल मामलों की संख्या 681 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 467 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This