Home » देश » रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत-पाक सीमा का दौरा, भुज एयरबेस पर भी जाएंगे: सूत्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत-पाक सीमा का दौरा, भुज एयरबेस पर भी जाएंगे: सूत्र

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और उसके आतंकियों के खिलाफ चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने बेहद कम समय में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए गुहार लगाई। दोनों देशों के बीच अब संघर्षविराम लागू है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक अहम जानकारी सामने आई है कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को वायुसेना के भुज एयरबेस का दौरा करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत-पाक सीमा का दौरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भुज पहुंचेंगे। वह भारतीय वायुसेना के भुज एयरबेस का दौरा करेंगे। यह यात्रा दो दिनों की होगी—शुक्रवार और शनिवार। इस दौरान राजनाथ सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे।

पाकिस्तान ने भुज पर किए थे ड्रोन हमले

हालिया सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान ने भुज क्षेत्र में ड्रोन के ज़रिए हमले की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय सुरक्षाबलों ने अपने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। लगातार असफलताओं और भारी सैन्य नुकसान के बाद पाकिस्तान को अंततः सीजफायर की अपील करनी पड़ी।

पीएम मोदी ने दिया सख्त संदेश

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था, जो पाकिस्तान सीमा से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। पीएम मोदी ने कहा, “आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा स्पष्ट है। अगर अब कोई आतंकी हमला हुआ, तो भारत उसका पक्का जवाब देगा।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस और एस-400 मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाने का झूठा दावा किया था, लेकिन पीएम मोदी के दौरे ने उन दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This