Home » राजनीति » वैश्विक चुनौतियों के बीच शिवराज चौहान की अपील – राष्ट्रहित में सभी दलों को साथ आने का आह्वान

वैश्विक चुनौतियों के बीच शिवराज चौहान की अपील – राष्ट्रहित में सभी दलों को साथ आने का आह्वान

शिवराज सिंह चौहान बोले – “राजनीति तोड़ती है, धर्म जोड़ता है”, राष्ट्रहित में एकता की अपील

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैसूर के सत्तुर मठ के प्रमुख संत शिवरात्रि महास्वामी जी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति अक्सर लोगों को विभाजित करती है, लेकिन धर्म सबको एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि शिवरात्रि महास्वामी जी ने कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस जैसे राजनीतिक दलों को भी एक मंच पर ला दिया और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सबको एक कर दिया।

शिवराज चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और कहा – “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आकर सभी का सम्मान करने का अवसर मिला।” उन्होंने इस मौके पर राष्ट्रहित में सबको एक होने का भी आह्वान किया।

भारत दिखाएगा दुनिया को शांति का मार्ग

कृषि मंत्री ने कहा कि विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रहित पर पूरा देश एकजुट होना चाहिए। उन्होंने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा – “कुछ देश और अधिनायक प्रवृत्ति वाले नेता पूरे विश्व के लिए संकट बन चुके हैं। ऐसे समय में भौतिकता की अग्नि में झुलस रही मानवता को अगर कोई शाश्वत शांति की राह दिखा सकता है, तो वह भारत ही है। हमारे देश का कर्तव्य है कि हम दुनिया को दिशा दें।”

आत्मनिर्भर भारत पर जोर

शिवराज सिंह चौहान ने आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील दोहराई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब भारत पर टैरिफ लगाए जा रहे हैं, तब ज़रूरी है कि हर नागरिक देशभक्ति की भावना के साथ ‘स्वदेशी वस्तुओं’ का उपयोग करे। चौहान ने कहा – “अगर हम अपने दैनिक जीवन में सिर्फ भारत में बनी चीजों का इस्तेमाल करेंगे, तो हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि देशवासी इस दिशा में नया इतिहास रचेंगे।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This