Home » ताजा खबर » हमले के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: अब हर विधानसभा में होगी जन सुनवाई, आवास की जरूरत नहीं

हमले के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: अब हर विधानसभा में होगी जन सुनवाई, आवास की जरूरत नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले ने सभी को चौंका दिया था। यह हमला उनके कैंप कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान हुआ। हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के एक दिन बाद, सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब उनका जन सुनवाई कार्यक्रम केवल उनके आवास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

सीएम रेखा गुप्ता का बयान
सीएम ने कहा, “जब मैं कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने दी थी। एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया, मैं डर गई और फिर कार चलाने से डरने लगी। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएं आती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है। हमें रास्ते पर चलते रहना चाहिए। आज वही सीख मुझे याद आ रही है। कल एक और दुर्घटना हुई, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ूंगी। मेरा जीवन और शरीर दिल्ली के नाम है। इन अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद मैं दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी।

महिलाओं में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताक़त होती है और उन्हें खुद को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। मैं भी तैयार हूं। अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में होगी। आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार।”

हर एंगल से जांच जारी
दिल्ली पुलिस सीएम पर हमले के मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस राजकोट पुलिस और आईबी समेत केंद्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क में है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अगर कोई साजिश है तो उसे भी उजागर करने की कोशिश जारी है। आरोपी के साथ हर जगह के विवरण की सत्यता जांची जा रही है। इसके अलावा, पुलिस फोन की फोरेंसिक जांच करवा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं आरोपी ने कोई डेटा डिलीट तो नहीं किया या कोई जानकारी छिपाई तो नहीं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This