Home » ताजा खबर » ब्रह्ममुहूर्त में जागने के अद्भुत लाभ और सुख-समृद्धि के सरल उपाय

ब्रह्ममुहूर्त में जागने के अद्भुत लाभ और सुख-समृद्धि के सरल उपाय

ब्रह्ममुहूर्त में सुबह जल्दी उठने के क्या क्या लाभ होते हैं एवं घर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए क्या करें आओ जानें

सुबह जल्दी उठने से मानसिक शांति मिलती है,ऊर्जा का स्तर बढ़ता है,और व्यायाम के लिए अतिरिक्त समय मिलता है। यह तनाव कम करके दिन भर की उत्पादकता (productivity) को बढ़ाता है।
सुबह जल्दी उठने के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं,शांत और एकाग्र समय सुबह के समय शोर-शराब और दैनिक भागदौड़ नहीं होती है।
यह समय ध्यान (meditation), पढ़ाई या अपने जरूरी कामों को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए सबसे उत्तम होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 से 5:30 बजे तक बिस्तर छोड़ देना चाहिए।
बेहतर मानसिक स्वास्थ्य जल्दी उठने वालों में दिन भर ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास बना रहता है। यह तनाव और एंग्जाइटी (anxiety) के स्तर को कम करने में मदद करता है।

व्यायाम के लिए समय सुबह उठकर योग या सैर करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
शुद्ध और ताज़ा हवा सुबह के वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर सबसे अधिक और प्रदूषण कम होता है।
शुद्ध हवा फेफड़ों को स्वस्थ रखती है और ऊर्जावान बनाए रखती है।
मजबूत दिनचर्या और समय प्रबंधन जो लोग जल्दी उठते हैं,वे अपने दिन की शुरुआत भागदौड़ के बजाय आराम से करते हैं। इससे वे अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाते हैं।

ज्योतिष परामर्श जन्म पत्रिका दिखाने वास्तुदोष निवारण उपाय कराने के लिए हमें सम्पर्क कर सकते हैं

घर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए क्या करें
मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। मंत्रों के माध्यम से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसे अनेक मंत्रों का वर्णन मिलता है जिसके नियमित जप से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाते हैं तथा जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा ही एक मंत्र ये भी है-
तुलसी नामाष्टक मंत्र
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
जप विधि
– सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी के पौधे की पूजा व परिक्रमा करें तथा दीप लगाएं।
– इसके बाद एकांत में जाकर कुश के आसन पर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का जप करें। साधक का मुख पूर्व में होना चाहिए।
– कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।
– एक ही समय, स्थान, आसन व माला हो तो ठीक रहता है।
– कुछ ही समय में आप देखेंगे कि आपकी घर में सुख-समृद्धि का वास हो गया है। आपकी हर मुश्किल आसान होती दिखाई देगी।

वास्तु शास्त्र
टूटी या खुली अलमारी
घर या दुकान की अलमारी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।टूटी अलमारी पैसों के नुकसान का कारण बनती है। इसके अलावा काम न होने पर अलमारी को हमेशा बंद रखें। अलमारी को बेवजह खुला रखने पर हर तरह के कामों में रुकावट आती है।

वायु की तकलीफ़ में राहत पाने १ लीटर पानी उबालो, उसमे हो सके तो ३ बिली पत्ते और १ काली मिर्च मसल के डाल दो , पौना लीटर हो जाए …ठंडा होवे ..तब वो ही पिया करो।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This