Home » ताजा खबर » असम में भारतीय वायुसेना के विमान में हादसा, लैंडिंग के दौरान लगी आग

असम में भारतीय वायुसेना के विमान में हादसा, लैंडिंग के दौरान लगी आग

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, जांच शुरू

असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर शुक्रवार को एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान वायुसेना के लिए रसद और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य करता है। हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर लैंडिंग कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान की रैश लैंडिंग के बाद दुर्घटना हुई, जिसके चलते उसमें आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान AN-32 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान मुख्य रूप से आपूर्ति और सैन्य सामग्री के परिवहन में उपयोग किया जाता है।

वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, घटना रोरिया क्षेत्र स्थित एयरबेस पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव एवं जांच कार्य जारी है तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This