जरा सोचिए… 20 लाख बैरल कच्चे तेल से भरे एक विशालकाय समुद्री जहाज में एक जिंदा मिसाइल आकर घुस जाए और वो फटे भी नहीं. ऐसा ही कुछ हुआ तेल टैंकर एमटी ओलंपिक लाइफ के साथ. ओमान के पास इस टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ, जो सीधे इसके फ्यूल टैंक में जा धंसी। ये जहाज मौत के उस लाइव गोले को अपने पेट में लिए 2000 किलोमीटर तक समुद्र में तैरता रहा। जैसे ही ये भारत के करीब पहुंचा, हमारी भारतीय नौसेना के जांबाज ‘बम निरोधक दस्ते’ ने अपनी जान हथेली पर रखकर जहाज के अंदर कदम रखा. तेल की गैस और अंधेरे के बीच, बेहद सूझबूझ से उस जिंदा मिसाइल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और एक महाविनाश को टाल दिया. इस विदेशी जहाज पर एक भी भारतीय नहीं था, फिर भी हमारी नौसेना ने ‘ग्लोबल हीरो’ बनकर दुनिया को दिखा दिया कि समंदर का असली सिकंदर कौन है. हमारी नौसेना के इन जांबाजों के लिए एक लाइक और सलाम तो बनता है. ❤️





