Home » ताजा खबर » राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का बयान दर्ज, दो अहम लोगों से पूछताछ बाकीराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का बयान दर्ज, दो अहम लोगों से पूछताछ बाकी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का बयान दर्ज, दो अहम लोगों से पूछताछ बाकीराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय का बयान दर्ज, दो अहम लोगों से पूछताछ बाकी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय का बयान दर्ज, 140 लोगों से होंगे बयान

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच तेज हो गई है। अयोध्या पुलिस ने शिकायतकर्ता और चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल केवल बयान दर्ज किए गए हैं, पूछताछ नहीं हुई है। जांच के दौरान गवाहों के तौर पर भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में कुल करीब 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। चंपत राय का स्टेटमेंट लिया जा चुका है, जबकि अनिल मिश्रा और गोपाल राव का बयान अभी दर्ज होना बाकी है।

इससे पहले यूपी पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई थी कि अयोध्या पुलिस चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को नोटिस जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि एसआईटी की तरह ही अयोध्या पुलिस भी सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी।

चंपत राय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव हैं, जबकि अनिल मिश्रा पूर्व ट्रस्टी रह चुके हैं। गोपाल राव भी ट्रस्ट से जुड़े हैं। इसके अलावा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों, दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों, दान को बैंक तक पहुंचाने वाले लोगों, बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

10 स्थानों पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

मामले की जांच के तहत अयोध्या पुलिस ने रविवार को 10 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 6 से 8 घंटे तक चली। छापेमारी के बाद कई आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कार्रवाई के दौरान नकदी, गहने, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक और ज्वेलरी के बिल मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों ने नई संपत्तियां अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी हैं। फिलहाल इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।

इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के घरों से छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जल्द सुनवाई की आवश्यकता नहीं है और इसे अदालत की छुट्टियों के बाद नियमित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। याचिका में राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कथित चंदे की हेराफेरी की जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई की एसआईटी से कराने की मांग की गई है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This