Home » ताजा खबर » CJP मार्च मामले पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- “हमारा समय बर्बाद मत करें”

CJP मार्च मामले पर CJI सूर्यकांत सख्त, बोले- “हमारा समय बर्बाद मत करें”

नई दिल्ली: दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।”

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं, जो कथित ज्यादती को दर्शाते हैं। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा, “हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।”

तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग स्वीकार नहीं की।

क्या है पूरा मामला?

सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में लंबे समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान हल्का बल प्रयोग और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

सीजेपी की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और मृत छात्रों के परिजनों को मुआवजा देना शामिल है।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट

प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव, आम आदमी पार्टी की आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित कई विपक्षी नेता छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post