दिल्ली में प्रदर्शन के बीच पुलिस हाई अलर्ट, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द
दिल्ली में छात्रों के जारी प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। आदेश के मुताबिक अब किसी भी पुलिसकर्मी को सामान्य अवकाश, जैसे कैजुअल लीव (CL) या अर्न्ड लीव (EL), मंजूर नहीं की जाएगी।
केवल आपातकालीन मामलों में मिलेगी छुट्टी
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। ऐसी छुट्टी सक्षम अधिकारी की पुष्टि और मंजूरी के बाद ही स्वीकृत होगी। सभी डीसीपी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बिना मंजूरी कोई पुलिसकर्मी नहीं जाएगा ट्रेनिंग
आदेश में यह भी कहा गया है कि अगले निर्देश तक पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण, कोर्स या अन्य आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। इस आदेश को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मंजूरी प्राप्त है।
उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों की बात सुनी जाएगी, लेकिन आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CJP शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कायम
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। संगठन का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर धरना जारी रहेगा।
पेपर लीक पर अगले हफ्ते संसद में आ सकता है नया कानून
पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयक को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पेपर लीक के खिलाफ कड़ा और प्रभावी कानून अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा, जिसे जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…





