Home » ताजा खबर » मनोज मुंतशिर बोले: छात्रों के साथ हूं, लेकिन जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा

मनोज मुंतशिर बोले: छात्रों के साथ हूं, लेकिन जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा

मनोज मुंतशिर ने कहा कि वह छात्रों के मुद्दे को समझते हैं, लेकिन वह जंतर-मंतर नहीं जाएंगे क्योंकि वहां जिन लोगों की मौजूदगी है, उनके साथ खड़ा होना उन्हें ठीक नहीं लगता।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा। क्यों? इसलिए नहीं जाऊंगा क्योंकि जो लोग इस वक्त जंतर-मंतर को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, सॉरी, वो ऐसे लोग नहीं हैं जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा लगेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस देश की युवा पीढ़ी इससे बेहतर डिजर्व करती है, कॉकरेच जनता पार्टी से।’

मनोज मुंतशिर ने NEET पेपर लीक को गलत बताते हुए कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इस दुनिया में कौन कह सकता है कि अगर NEET का पेपर लीक हुआ तो यह अच्छा हुआ? यह पूरी तरह गलत है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर एक बच्चे की भी जान गई है, तो पूरे सिस्टम को जवाब देना होगा।’ उनका कहना था कि अगर इस विवाद की वजह से किसी भी छात्र की मौत हुई है, तो इसके लिए पूरा सिस्टम जिम्मेदार है।

जंतर-मंतर के प्रदर्शन से क्यों बना रहे दूरी
मनोज मुंतशिर ने बताया कि वह इस प्रदर्शन से इसलिए दूर रह रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस आंदोलन में ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जिनकी सोच से वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि जंतर-मंतर पर क्या हो रहा है, कौन लोग आ रहे हैं, उनकी बातें भी सुन रहा हूं।’

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले भारत विरोधी नारे लगाए हैं या कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने से इनकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग आ रहे हैं… कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है वाले… बड़ी जिम्मेदारी से मैं उन्हें देशद्रोही कह रहा हूं।’

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This