Home » ताजा खबर » सावन 2026: कब से शुरू होगा पवित्र महीना? जानें 4 सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि

सावन 2026: कब से शुरू होगा पवित्र महीना? जानें 4 सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि

पवित्र सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई गुरुवार
समापन 28 अगस्त शुक्रवार
इस बार चार सोमवार व्रत

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना गया है।
मान्यता है कि इस माह में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं।

इस साल सावन का महीना 30 दिनों का रहेगा।
इसमें चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। पहला सोमवार 03अगस्त
सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त
तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त
और
अंतिम सावन सोमवार 24 अगस्त
इन चार सोमवार में व्रत रखते हुए विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाएगी।

ऐसी मान्यता है कि सावन माह में ही माता पार्वती ने कठोर तप करते हुए भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इसलिए इसका विशेष महत्व है।
सावन सोमवार का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्ध होता है।
पति की लंबी आयु की मनोकामना पूरी होती है।
अविवाहित युवतियां भी सावन सोमवार का व्रत रखती है ताकि भविष्य में उन्हें भी भगवान शिव की तरह योग्य वर की प्राप्ति हो सके। इसके अलावा ग्रह दोष को खत्म करने के लिए भी सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है।

ऐसे_करें_पूजा

∆पानी में दूध व काला तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

∆21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

∆रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

∆ सावन में रोज नंदी को हरा चारा खिलाएं, इससे कष्टों का निवारण होगा, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

∆ गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।

∆पूजा करते समय मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

सोमवार_व्रत_में_क्या_खाएं

सावन सोमवार व्रत में मौसमी फलों का सेवन जैसे तरबूज, खीरा, आम, खरबूजा, केला, अनार खाया जा सकता है।
ये आपके भीतर पानी की कमी की पूर्ति करते हैं।
इसके अलावा भुने हुए मखाने, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी, आलू की सब्जी भी खा सकते हैं॥
हर_हर_महादेव

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This