Home » ताजा खबर » गुरु पूर्णिमा 2026: वास्तविक ज्ञान और आत्मसाक्षात्कार का संदेश

गुरु पूर्णिमा 2026: वास्तविक ज्ञान और आत्मसाक्षात्कार का संदेश

🙏🌷जय श्री माता जी 🌷🙏

विश्व निर्मल धर्म परिवार के सभी भाई बहिनों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें
🔱🕉️🕉️🕯️🪔🕯️🕉️🕉️🔱

वास्तविक ज्ञान और सच्चाई को जानना।

“हम मानव के रूप में पैदा हुए हैं, और हम पहले से ही बहुत सारी चीज़ें जानते हैं। लोग बहुत सारी चीज़ें जानते हैं, लेकिन उन्हें वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। यह ज्ञान आपको पढ़ाई से या आपको अपनी बुद्धि के अनुसरण से या आपके भावनात्मक विचारों से नहीं मिलता, कभी नहीं। यह शाश्वत ज्ञान है। इसका अर्थ है कि यह ज्ञान हर युग हर काल में रहता है। यह विद्यमान है, यह विद्यमान रहेगा। और इसे बस समझा जाना है, आपने इसे मात्र जानना है कि यह क्या है। इसे बदला नहीं जा सकता। इसे फिर से बनाया नहीं जा सकता। यह जैसा है वैसा ही है, और यह वही है जिसे अब आप जानते हैं। इस पर कोई भी संदेह नहीं करेगा।”

“लेकिन जिन लोगों ने इस अवस्था को प्राप्त नहीं किया है, वे संदेह कर सकते हैं, वे आपको पागल कह सकते हैं, वे कुछ भी सोच सकते हैं। लेकिन इन खुली आंखों से आप जो कुछ भी कहते हैं, वही सत्य है। इसी तरीके से, खुले हृदय से और एक खुले मस्तिष्क से, जब आप उसे जानते हैं, वही वास्तविक सच्चाई है। और यही वो चीज़ है, जिसे हमें जानना है।”

– -प.पू. माताजी श्री निर्मला देवी

गुरूर ब्रम्हा, गुरूर विष्णु, गुरूर देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री निर्मला देव्यै गुरूवै नमः।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This