Apple App Store से हटा Telegram, iPhone यूजर्स नहीं कर पाएंगे नया डाउनलोड; पुराने यूजर्स पर क्या होगा असर?
Apple ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram को अपने App Store से वैश्विक स्तर पर हटा दिया है। फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐप को हटाने के पीछे क्या वजह है। इस फैसले के बाद नए iPhone यूजर्स App Store से Telegram डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
हालांकि, जिन यूजर्स के iPhone में Telegram पहले से इंस्टॉल है, वे फिलहाल ऐप का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकेंगे। वे मैसेज भेजने, प्राप्त करने और कॉल जैसी सेवाओं का उपयोग जारी रख पाएंगे। हालांकि, App Store से हटाए जाने के कारण उन्हें भविष्य में ऐप के नए अपडेट उपलब्ध नहीं होंगे।
पहले भी हट चुका है Telegram
यह पहली बार नहीं है जब Apple ने Telegram को App Store से हटाया हो। इससे पहले वर्ष 2018 में भी कंपनी ने ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। उस समय Telegram पर आपत्तिजनक सामग्री (Inappropriate Content) से जुड़े मुद्दे सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था। बाद में आवश्यक बदलाव किए जाने के बाद कुछ सप्ताह के भीतर ऐप को दोबारा App Store पर उपलब्ध करा दिया गया था।
Apple की हालिया कार्रवाई पर Telegram ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है।
पहले से इंस्टॉल ऐप क्यों करता रहेगा काम?
कई यूजर्स के मन में सवाल है कि App Store से हटने के बावजूद Telegram पहले से इंस्टॉल iPhone में कैसे काम करेगा। इसकी वजह यह है कि Apple ने ऐप को केवल अपने स्टोर से हटाया है, न कि इसकी सेवाओं पर कोई वैश्विक प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में ऐप के सर्वर सामान्य रूप से उपलब्ध रहने तक मौजूदा यूजर्स इसकी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
हालांकि, App Store से हटने का सीधा असर नए डाउनलोड और भविष्य के अपडेट पर पड़ेगा। यानी नए यूजर्स Telegram इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे और मौजूदा यूजर्स भी App Store के माध्यम से ऐप को अपडेट नहीं कर सकेंगे।
भारत में पहले भी लगा था अस्थायी प्रतिबंध
गौरतलब है कि हाल ही में Re-NEET परीक्षा के दौरान भारत में Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। बाद में सरकार ने यह प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद देश में यूजर्स फिर से सामान्य रूप से Telegram का इस्तेमाल करने लगे।
App Store से हटाने के पीछे क्या हो सकती है वजह?
हालांकि Apple ने आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम App Store की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी से जुड़ा हो सकता है। Apple के नियमों के अनुसार, यूजर-जनरेटेड कंटेंट वाले ऐप्स में आपत्तिजनक सामग्री की रिपोर्ट करने, उसे फ़िल्टर करने, अनुचित व्यवहार करने वाले यूजर्स को ब्लॉक करने और सहायता के लिए उचित सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध होना चाहिए। यदि कोई ऐप इन मानकों का पालन नहीं करता, तो उसे App Store से हटाया जा सकता है।
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…





