दिल्ली लक्ष्मी योजना को महिलाओं का शानदार समर्थन, 3 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन; जानें किसे मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को महिलाओं का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। योजना शुरू होने के कुछ ही दिनों में 3 लाख से ज्यादा महिलाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 71 हजार से अधिक आवेदनों को अंतिम रूप से पोर्टल पर जमा किया जा चुका है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
एक दिन में तेजी से बढ़े आवेदन
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात 8 बजे तक 3,00,709 महिलाओं ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया और 71,411 आवेदनों को सफलतापूर्वक फाइनल सबमिट किया गया। इससे एक दिन पहले, सोमवार रात 9:30 बजे तक 2,29,167 रजिस्ट्रेशन और 36,089 अंतिम आवेदन दर्ज हुए थे। इससे स्पष्ट है कि केवल 24 घंटे के भीतर योजना में आवेदन करने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया पोर्टल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया था। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 1,500 रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा किए जाएंगे, जिस पर तीन वर्ष का लॉक-इन पीरियड रहेगा। वहीं, शेष 1,000 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट
दिल्ली सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल थी।
किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?
योजना के अनुसार, वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो:
- 21 से 60 वर्ष की आयु के बीच हों।
- दिल्ली की निवासी हों।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
निम्न श्रेणी की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी:
- जो पहले से किसी अन्य सरकारी आर्थिक सहायता योजना या पेंशन का लाभ ले रही हैं।
- आयकर (इनकम टैक्स) का भुगतान करने वाली महिलाएं।
- सरकारी कर्मचारी।
- जिनके तीन से अधिक जीवित बच्चे हैं।
- जिनके परिवार की वार्षिक बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है।
- जिनके पास चार पहिया वाहन (कार आदि) है।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है।
- जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है या आपराधिक पृष्ठभूमि है।
आवेदन के लिए यह शर्त भी जरूरी
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाली महिला को अपने क्षेत्र के सांसद (MP) या विधायक (MLA) की सिफारिश भी प्रस्तुत करनी होगी।
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…







