Home » ताजा खबर » टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुए शुभमन गिल; वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल संभाल रहे कप्तानी

टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हुए शुभमन गिल; वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल संभाल रहे कप्तानी

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन (SLC XI) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। हालांकि मुकाबले की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान शुभमन गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वह वॉर्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतर सके। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

शुभमन गिल की चोट पर BCCI का अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया कि गुरुवार को अभ्यास के दौरान शुभमन गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर उन्हें श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है।

बोर्ड के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गिल मैच के दूसरे दिन मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं।

चोटों से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम चोटों की समस्या से जूझ रही है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अब मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी।

इसके अलावा साई सुदर्शन भी चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं। वहीं हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के चलते पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। उससे पहले यह वॉर्म-अप मैच खिलाड़ियों के लिए स्थानीय परिस्थितियों और पिच को समझने का अहम अवसर माना जा रहा है।

वॉर्म-अप मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

श्रीलंका इलेवन: निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता और रविंदु रसांथा।

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This