उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में HCC की साइट पर निर्माणाधीन DRT टनल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 3 मजदूरों की तलाश अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच टनल के अंदर करीब 1.8 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा बाहर आ गया। देखते ही देखते सुरंग का बड़ा हिस्सा पानी और गाद से भर गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय टनल के अंदर 22 मजदूर मौजूद थे। इनमें से 18 को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक कैविटी से पानी और भारी मलबा बाहर आने लगा। बताया जा रहा है कि उस समय सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का काम किया जा रहा था।
पानी और मलबे के अचानक आने से मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई मजदूर मलबे और पानी के बहाव में फंस गए। हादसे के बाद सुरंग के अंदर बचाव अभियान चलाया गया।
रात में रोका गया रेस्क्यू, फिर शुरू हुआ अभियान
भारी मात्रा में मलबा जमा होने और सुरंग के अंदर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के चलते रात में कुछ समय के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। स्थिति का आकलन करने के बाद लापता मजदूरों की तलाश के लिए अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया है।
रेस्क्यू टीमें सुरंग के अंदर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित मजदूरों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है।
मुख्यमंत्री धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की है, क्योंकि सुरंग निर्माण कार्य में इन राज्यों के मजदूर भी शामिल थे।
फिलहाल प्रशासन और बचाव दल की प्राथमिकता लापता 3 मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है।
#ChamoliTunnelAccident #Chamoli #Uttarakhand #TunnelAccident #RescueOperation #UttarakhandNews #BreakingNews #TunnelCollapse #SDRF #NDRF #RescueOperation #PushkarSinghDhami #ChamoliNews #UttarakhandAccident #LatestNews
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…







