Home » ताजा खबर » ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- फजीहत के डर से रचा नया ड्रामा

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- फजीहत के डर से रचा नया ड्रामा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने पहले हुए छात्र प्रदर्शन और उस दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर धरने पर बैठे हैं। 21 जुलाई को उन्होंने छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। अब 21 अगस्त को राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की जाए।

राहुल गांधी के इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से लेकर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक ने कांग्रेस नेता के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए। वहीं, NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया। आइए जानते हैं राहुल गांधी के धरने पर किस नेता ने क्या कहा।

ध्यान भटकाने वाली राजनीति कर रहे राहुल गांधी: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश एक बार फिर राहुल गांधी की ‘सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति’ देख रहा है। नड्डा के मुताबिक, यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और ‘फुटेज खाने की भूख’ को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जब मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है, तो राहुल गांधी कैमरे लेकर थाने के बाहर क्यों बैठे हैं? क्या उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और अदालत पर भरोसा नहीं है?

राहुल गांधी पर ‘कैमराजीवी’ कहकर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को ‘कैमराजीवी’ बताते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन हताशा और हठयोग का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘वंदे मातरम्’ के मुद्दे पर घिर चुकी है और जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी नया ड्रामा कर रहे हैं।

नड्डा ने यह भी कहा कि संसद में सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन राहुल गांधी वहां से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के पटल पर जवाब देने की हिम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा है। नड्डा के अनुसार, देश न्यायिक प्रक्रिया से चलता है, न कि इस तरह के ‘हठयोग’ से।

‘वंदे मातरम्’ मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर कहा कि विपक्ष के नेता होने के बावजूद राहुल गांधी लोकतांत्रिक राजनीति के बजाय अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी बिना पूर्व सूचना के पार्लियामेंट स्ट्रीट में धरने पर बैठे हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अपनाए गए रुख पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी आशंका और आरोप दोनों हैं कि कांग्रेस अपने ही स्टैंड के कारण इस मुद्दे पर घिर गई है।

‘जवानों पर पहले भी सवाल उठा चुके हैं राहुल गांधी’

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का इस तरह प्रदर्शन करना कोई नई बात नहीं है। ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की पैरामिलिट्री फोर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठे हैं और इससे पहले भी वह देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर सवाल उठा चुके हैं।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा- विरोध करना सभी का अधिकार

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर व्यक्ति का अधिकार है और भारत एक स्वतंत्र देश है, जहां लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास किया जाता है।

युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन विषयों पर ध्यान दे रहे हैं और युवाओं की मांगों एवं उम्मीदों को पूरा करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं थी।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post