Home » ताजा खबर » पंजाब चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, 117 की 117 सीटों पर अकेले उतरेगी पार्टी

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का बड़ा ऐलान, 117 की 117 सीटों पर अकेले उतरेगी पार्टी

पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बढ़ाने में लगे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इसकी जानकारी दी है।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर बीएल संतोष

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं और नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पार्टी का फोकस राज्य में संगठन को मजबूत करने और चुनाव से पहले बेहतर समन्वय स्थापित करने पर है।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के इस कदम को भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर लगा विराम?

पंजाब की राजनीति में पिछले कुछ समय से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की अटकलें चल रही थीं। हाल ही में अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के बयानों के बाद इन चर्चाओं को और हवा मिली थी। उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि आने वाले समय में कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी जानकारी लोगों को खुद मिल जाएगी।

वहीं, अगस्त की शुरुआत में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके अलावा अकाली दल ने महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की थी और परिसीमन का समर्थन भी किया था। इन घटनाक्रमों के बाद भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं।

हालांकि, अब भाजपा के सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान से फिलहाल गठबंधन की अटकलों को बड़ा झटका लगा है। पंजाब चुनाव में भाजपा किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

#PunjabElection #PunjabPolitics #BJP #BJPInPunjab #PunjabAssemblyElection #PunjabNews #PoliticalNews #BLSantosh

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post