Home » ताजा खबर » CJP का दिल्ली में फिर विरोध मार्च, तारीख और रूट का ऐलान; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

CJP का दिल्ली में फिर विरोध मार्च, तारीख और रूट का ऐलान; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

CJP ने फिर किया दिल्ली कूच का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा विरोध मार्च

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का देशव्यापी आह्वान किया है। CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को केंद्र सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया। इसी के विरोध में यह मार्च आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी का कहना है कि सरकार के आश्वासन के बाद ही युवाओं ने अपना देशव्यापी प्रदर्शन वापस लिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण दोबारा आंदोलन का फैसला लिया गया है।

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च

CJP के मुताबिक, 5 सितंबर को होने वाला यह विरोध मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। पार्टी ने दावा किया है कि मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस कार्रवाई के कथित पीड़ितों के परिवार करेंगे।

इस विरोध मार्च में देशभर से छात्र, युवा संगठन और बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया फैसला

सोमवार को CJP ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई, जिसमें सरकार की ओर से किए गए वादों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने वादों को लागू करने की दिशा में उठाए गए कदमों की कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

पार्टी ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा और युवाओं के मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

जयपुर घटना के बाद फिर आंदोलन की तैयारी

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल की समस्याओं को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। विरोध के दौरान CJP के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

#CJP #CJPProtest #DelhiProtest #DelhiMarch #IndiaGate #YouthProtest #YouthIssues #StudentProtest #NEET #NEETStudents

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post