Home » ताजा खबर » दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ तेज, 4 दिन में 151 अपराधी गिरफ्तार; हथियार, ड्रग्स और 27 चोरी की गाड़ियां बरामद

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ तेज, 4 दिन में 151 अपराधी गिरफ्तार; हथियार, ड्रग्स और 27 चोरी की गाड़ियां बरामद

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’, 4 दिन में 151 अपराधी गिरफ्तार; हथियार, ड्रग्स और 27 चोरी की गाड़ियां बरामद

राजधानी दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ा अभियान चलाया है। नए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्नैचिंग, अवैध हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार और सट्टेबाजी जैसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पूर्वी दिल्ली जिले के डीसीपी राजीव कुमार रावल के मुताबिक, 17 से 20 अगस्त 2026 तक चले चार दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने 85 FIR दर्ज कीं और 151 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चोरी की 27 बाइक और स्कूटी बरामद

पूर्वी जिला पुलिस ने वाहन चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए 16 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद कीं। इसके अलावा लूट के 9 मामलों में 8 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि झपटमारी के 9 मामलों का भी खुलासा किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 9 घोषित अपराधियों, एक पैरोल जंपर और दो ओवरस्टेइंग जंपर्स को भी गिरफ्तार किया।

अवैध हथियारों और नशे के खिलाफ भी कार्रवाई

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 29 मामले दर्ज किए गए और 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 पिस्तौल, 4 देसी कट्टे, 11 कारतूस और 21 चाकू बरामद हुए।

नशा तस्करी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.199 किलोग्राम चरस और 532 ग्राम गांजा बरामद किया।

सट्टेबाजी और अवैध शराब पर भी शिकंजा

सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई में 32 FIR दर्ज की गईं और 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 23,131 रुपये की नकदी बरामद की।

वहीं, अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज किए गए और 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की।

कई जिलों में पहले भी चल चुका है अभियान

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत दिल्ली के अन्य जिलों में भी कार्रवाई की जा चुकी है। दक्षिण-पूर्व जिले में ‘आघात 2.0’ के दौरान करीब 500 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, जिसमें 130 मुख्य आरोपियों के साथ 64 बैड कैरेक्टर भी पकड़े गए थे। उत्तर-पूर्व जिले में भी 39 ठिकानों पर छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#DelhiPolice #OperationAaghat #DelhiCrime #DelhiPoliceAction #CrimeNews #DelhiNews #CrimeControl #StreetCrime #PoliceAction

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post