Home » ताजा खबर » PoK में अनाज स्टॉक करने का आदेश, इंडियन एयरफोर्स ने रचा इतिहास, सऊदी अरब पर बरपने वाला है कहर… पढ़ें बड़े अपडेट्स

PoK में अनाज स्टॉक करने का आदेश, इंडियन एयरफोर्स ने रचा इतिहास, सऊदी अरब पर बरपने वाला है कहर… पढ़ें बड़े अपडेट्स

मॉर्निंग हिंदी न्यूज 3 मई, Aaj Subha Ki Taaja Khabar:

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर…

1. देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग

यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में भी प्लेन को उतारा जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे ने वह उपलब्धि हासिल कर ली है, जो विश्व के कुछ चुनिंदा देशों के पास है। शुक्रवार की रात भारतीय वायुसेना के विमानों ने टच एंड गो के जरिए इस अभ्यास को पूरा किया।

2. पश्चिम बंगाल के नए मंदिर के नाम पर ओडिशा में विरोध

दीघा में एक नए जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन पूर्वी पड़ोसी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच विवाद का केंद्र बन गया है। विवाद के केंद्र में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से मंदिर को जगन्नाथ धाम कहना है। जो ऐतिहासिक और शास्त्रीय रूप से 12वीं शताब्दी के पुरी मंदिर के लिए आरक्षित शब्द है। इसे हिंदू धर्म के चार प्राथमिक तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।

3. सऊदी अरब पर कहर की जारी की गई चेतावनी

सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मक्का और रियाद सहित कई प्रांतों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। निवासियों को सतर्क रहने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

4. PoK में लोगों को अनाज स्टॉक करने का आदेश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है। उसे भारत की जवाबी कार्रवाई का डर है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों को अनाज का भंडार भरने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, पीओके की सरकार ने 1000 से अधिक मदरसों को बंद कर दिया है।

5. गुजरात के सामने टिक भी नहीं पाई सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल ने 76 और जोस बटलर ने 64 रनों की पारी खेली। हैदराबाद का मध्यक्रम विफल रहा और टीम 224 रनों के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This