Home » ताजा खबर » India Pakistan Tension: जिहादी जनरल आसिम मुनीर और मुशर्रफ में कितना फर्क? रक्षा विशेषज्ञ बता रहे हैं बड़ी बात

India Pakistan Tension: जिहादी जनरल आसिम मुनीर और मुशर्रफ में कितना फर्क? रक्षा विशेषज्ञ बता रहे हैं बड़ी बात

Asim Munir vs Pervez Musharraf, Difference Between The Competencies: पाकिस्तान के साथ तनाव की जो स्थिति बनी है, उसमें सबसे बड़ा हाथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का माना जाता है। थलसेना के पूर्व उच्च अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञ बता रहे हैं कि आसिम मुनीर और परवेज मुशर्रफ में क्या फर्क है…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरहदी इलाकों में तनाव है। दोनों देशों की तोपें, ड्रोन, मिसाइलें आमने-सामने हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की हरकतें कर रहा है, जबकि भारत इसका करारा जवाब दे रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव की यह स्थिति 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से है, जहां पाकिस्तान के भाड़े के दहशतगर्दों ने धर्म पूछकर पुरुषों को उनके परिवारों के सामने गोली मार दी थी। इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर हैं।

2016 में उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के समय कोर कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने अमर उजाला के साथ बातचीत में बताया कि आसिम मुनीर किस तरह के व्यक्ति हैं और उनकी सोच पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ से कैसे अलग है। 
आसिम मुनीर कट्टरपंथी हैं, उनके पास सोच का अभाव
ले.ज. निंभोरकर ने कहा कि परवेज मुशर्रफ की जोखिम उठाने की क्षमता ऐसी थी कि नाकामी की 80 फीसदी आशंका होने पर भी वे फैसला कर लेते थे। आसिम मुनीर की बात करें तो उनके पास सोच का अभाव है। वे कट्टरपंथी हैं। उनके पास जोखिम लेने की क्षमता नहीं है। उनके पास सोचने की शक्ति ज्यादा नहीं है। वे अपने मुल्क को विनाश की तरफ ही ले जा सकते हैं।

16 अप्रैल को मुनीर ने दिया था बयान, इसके बाद से हालात बदले
मुनीर ने ही 16 अप्रैल को बयान दिया था कि कश्मीर पर हमारा (पाकिस्तानी सेना) और सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसे नहीं भूलेंगे। हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारा महजब, हमारी सोच अलग है। हम भारत के कब्जे के खिलाफ संघर्ष करने वाले अपने कश्मीरी भाइयों को नहीं छोड़ेंगे। मुनीर के इसी बयान के बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This