Home » देश » राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर: पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को करेंगे गोद

राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर: पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को करेंगे गोद

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। राहुल गांधी 22 अनाथ बच्चों को गोद लेने जा रहे हैं। ये सभी बच्चे पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में अपने माता-पिता को खो चुके हैं।

मई में राहुल गांधी ने किया था पुंछ दौरा
राहुल गांधी ने मई में पुंछ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से प्रभावित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा। इसके बाद एक विस्तृत सर्वेक्षण किया गया और सरकारी रिकॉर्ड की पुष्टि के बाद 22 बच्चों के नाम तय किए गए।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए थे, जहां उन्होंने गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों—उरबा फातिमा और ज़ैन अली—के सहपाठियों से मुलाकात की थी।

पुंछ, पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक है। इस घटना में कई नागरिक, खासकर बच्चे, गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा भारत-पाक तनाव
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद 7 मई को हुए एक बड़े ऑपरेशन के उपरांत भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This