Home » दिल्ली » दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार सुबह यह खतरे के निशान को पार कर गया। अधिकारियों के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर पानी का स्तर 205.33 मीटर से बढ़कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

शाम तक और बढ़ेगा जलस्तर

हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। हरियाणा से छोड़े गए रिकॉर्ड पानी की वजह से आशंका है कि मंगलवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है।

लोगों को अलर्ट और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होने की सलाह दी है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This