Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में ‘लव जिहाद’ केस के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन

भोपाल में ‘लव जिहाद’ केस के आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन

भोपाल: ‘लव-जिहाद’ गैंग पर प्रशासन का बुलडोजर, मास्टरमाइंड फरहान अगला निशाना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘लव-जिहाद’, रेप और ब्लैकमेलिंग में शामिल गैंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को आरोपियों साद और साहिल के अवैध मकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। अब इस गैंग के मास्टरमाइंड फरहान खान की बारी है, जिसके अवैध निर्माण पर कोर्ट की सुनवाई चल रही है। फैसला आने के बाद उसके मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है।

यह मामला अप्रैल 2025 में सामने आया था, जब कॉलेज की पांच छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि फरहान खान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार मिलकर हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाते, नशीले पदार्थ खिलाकर रेप और ब्लैकमेलिंग करते और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालते थे। अब तक छह पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं, जबकि पुलिस को शक है कि यह संख्या 12 तक हो सकती है।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि गैंग का संचालन फरहान करता था, जबकि उसका करीबी साहिल डांस क्लास चलाता था। साद मैकेनिक था और लड़कियों को नशीले पदार्थ मुहैया कराता था। अली और अबरार नेटवर्क को सपोर्ट करते थे, जबकि नबील ठिकाने उपलब्ध कराता था। गिरफ्तारी के दौरान फरहान ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसे दबोच लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि यह संगठित गैंग सुनियोजित तरीके से छात्राओं को टारगेट करता था। आने वाले दिनों में फरहान के मकान पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This