Home » ताजा खबर » पंजाब में बढ़ा प्रदूषण का खतरा, सांस लेना हुआ मुश्किल; मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा– “केजरीवाल ने पंजाब को भी कर दिया बर्बाद”

पंजाब में बढ़ा प्रदूषण का खतरा, सांस लेना हुआ मुश्किल; मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा– “केजरीवाल ने पंजाब को भी कर दिया बर्बाद”

नई दिल्ली: पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। कई शहरों में AQI 700 से 1100 के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इस गंभीर हालात को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल पर कड़ा निशाना साधा है।

सिरसा का केजरीवाल पर तीखा हमला

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाद अब पंजाब को भी बर्बाद कर दिया है। कपूरथला का AQI 1153, जालंधर का 1061, लुधियाना का 798 और अमृतसर का 720 है। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल, आखिर आप पंजाब के साथ इतनी दुश्मनी क्यों निभा रहे हैं?”

पराली और प्रदूषण को लेकर AAP पर आरोप

सिरसा ने इससे पहले आरोप लगाया था कि AAP सरकार जानबूझकर पंजाब के कुछ इलाकों में पराली जलाने की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा,

“आम आदमी पार्टी किसानों का मुंह बंद कर तरन तारन और बठिंडा में पराली जलवा रही है ताकि दिल्ली में इसका असर दिखे। अरविंद केजरीवाल ने पिछले दस सालों में पंजाब के किसानों को सिर्फ गालियां दीं, लेकिन कोई समाधान नहीं दिया। अब जब हमने इस समस्या पर काम शुरू किया है तो इन्हें तकलीफ हो रही है।”

“केजरीवाल एंड गैंग को शर्म आनी चाहिए”

सिरसा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,

“केजरीवाल एंड गैंग को शर्म आनी चाहिए! ये लोग दिल्ली के सनातनियों की आस्था पर चोट कर रहे हैं। 2023 में दिवाली के बाद AQI में 83 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, 2024 में 32 यूनिट की, लेकिन 2025 में पटाखों पर बैन हटने के बाद यह सिर्फ 6 पॉइंट बढ़ा। तो अब विरोध किस बात का? क्या केजरीवाल का काम केवल हिंदू त्योहारों पर सवाल उठाना है? प्रभु श्रीराम के इस पावन पर्व पर झूठी अफवाहें फैलाकर उन्होंने साबित किया है कि उन्हें हिंदू आस्था से कोई सरोकार नहीं।”

मनजिंदर सिंह सिरसा के इन बयानों से एक बार फिर दिल्ली और पंजाब सरकारों के बीच प्रदूषण और पराली के मुद्दे पर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This