Home » Uncategorized » छठ महापर्व पर पीएम मोदी की खास अपील: बिहारवासी गर्वित होंगे, दुनिया सुनेगी छठी मइया के गीत

छठ महापर्व पर पीएम मोदी की खास अपील: बिहारवासी गर्वित होंगे, दुनिया सुनेगी छठी मइया के गीत

देशभर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक संदेश साझा कर देशवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने छठ पूजा से जुड़े लोकप्रिय गीत साझा करने का आग्रह किया, ताकि इस पावन अवसर की भव्यता और व्यापकता बढ़ाई जा सके।

छठ पूजा से जुड़े गीत साझा करने का आग्रह – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संदेश में लिखा, “प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में श्रद्धालु पूरी भक्ति-भावना के साथ इसकी तैयारियों में जुटे हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ साझा करें। मैं अगले कुछ दिनों में इन्हें पूरे देशवासियों के साथ शेयर करूंगा।”

नहाय-खाय से ठीक पहले पीएम मोदी की अपील
पीएम मोदी की यह अपील छठ महापर्व के नहाय-खाय के ठीक पहले आई है, जब बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनका यह संदेश न केवल सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला है, बल्कि युवा पीढ़ी को पारंपरिक लोकगीतों से जोड़ने का भी प्रयास माना जा रहा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This