बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा — विदेशी ताकतें AI से बना रही फेक वीडियो, साजिश के पीछे 22 सदस्यीय IT टीम
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दिव्य दरबार के दौरान एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें उन्हें बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहीं हैं और उनके फेक वीडियो बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किए जा रहे हैं।
???? “22 सदस्यीय IT टीम की साजिश”
धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि उनके खिलाफ 22 सदस्यीय स्पॉन्सर्ड IT टीम काम कर रही है। इस टीम का उद्देश्य है — AI जनरेटेड फेक वीडियो बनाना, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करना, और इसके लिए पैसे देकर स्पॉन्सरशिप कराना।
???? “हमारे खिलाफ विदेशी ताकतें सक्रिय”
बाबा बागेश्वर ने कहा,
“हम खुले मंच से ‘हली उल्लाह वालों’ की ठठरी बांधते हैं, तो क्या वे चुप बैठे होंगे? जितना बस चलता है, उतना नुकसान करने की कोशिश करते हैं। विदेशी ताकतें रोज हमें गिराने की साजिश रच रही हैं।”
उन्होंने कहा कि जब भगवान की इच्छा होगी, वही होगा — “कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो चुकी है, क्या वे चुप बैठे होंगे? वे अपनी सारी शक्तियां हमारे खिलाफ झोंक रहे हैं, लेकिन हमारी रक्षा बालाजी सन्यासी बाबा करते हैं।”
???? “हनुमान जी साथ हों तो डर कैसा”
धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को विश्वास दिलाते हुए कहा —
“अगर पूरी पृथ्वी भी आपके विरोध में हो, लेकिन हनुमान जी आपके साथ हैं, तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए हमारे नहीं, हनुमान जी के चक्कर में पड़िए।”
बाबा बागेश्वर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।






