Home » ताजा खबर » **फरीदाबाद में बड़ा खुलासा: डॉक्टर के घर से 2 AK-47 और विस्फोटक सामग्री बरामद, भारत को दहलाने की साजिश बेनकाब**

**फरीदाबाद में बड़ा खुलासा: डॉक्टर के घर से 2 AK-47 और विस्फोटक सामग्री बरामद, भारत को दहलाने की साजिश बेनकाब**

फरीदाबाद में बड़ा आतंकी खुलासा: डॉक्टर के घर से 2 AK-47 और विस्फोटक बरामद, भारत को दहलाने की साजिश नाकाम

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 2 AK-47 राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने की है, जिसने मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की हैं।

डॉक्टर की निशानदेही पर हुई बड़ी बरामदगी

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद में छापा मारा। इस दौरान दो AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और ज्वलनशील पदार्थ मिले।
इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक और डॉक्टर को भी हिरासत में लिया गया था।

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • 1 AK-47 असॉल्ट राइफल और 3 मैगजीन
  • एक पिस्टल और जिंदा कारतूस
  • दो खाली कारतूस
  • दो अतिरिक्त मैगजीन
  • ज्वलनशील पाउडर से भरे चार बड़े सूटकेस

2 डॉक्टर गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

अब तक की जांच में 3 डॉक्टरों के आतंकी संगठनों से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से दो डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक डॉक्टर अभी फरार है।
पुलिस को शक है कि इनका संबंध अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठन से हो सकता है।

7 नवंबर को अरेस्ट हुआ था डॉक्टर आदिल

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 8 नवंबर को उसके अनंतनाग स्थित घर से AK-47, दो पिस्टल, मैगजीन और विस्फोटक मिले थे। अब फरीदाबाद से भी उसके ठिकाने से दो और AK-47 और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है।

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि डॉक्टरों का आतंकी संगठनों से क्या सीधा संबंध था और हथियारों की इतनी बड़ी खेप भारत में कहाँ और किस मकसद से लाई गई थी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This