Home » ताजा खबर » दिल्ली ब्लास्ट पर सरकार का बड़ा फैसला: सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

दिल्ली ब्लास्ट पर सरकार का बड़ा फैसला: सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से विकलांग हुए लोगों को ₹5 लाख और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि दिल्ली में हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरे शहर के लिए एक गहरा सदमा है। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में सरकार की संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या जो घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है।”

उन्होंने बताया कि घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली की शांति और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन पूरी तत्परता से राहत एवं जांच कार्य में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ जब कार ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से आगे बढ़ रही थी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This