Home » Uncategorized » “संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा की मौत: तेजीबाज़ार थाने में सनसनी”

“संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा की मौत: तेजीबाज़ार थाने में सनसनी”

थाना तेजी बाजार जौनपुर
संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा की मौत
तेजीबजार थाना पर तैनात दरोगा सुरेश सिंह अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए

बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण टोला गांव के निवासी 54 वर्षीय सुरेश कुमार सिंह ,1990 बैच के सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले एक वर्ष से दरोगा के पद पर इनका प्रमोशन हुआ था। एक सितंबर 2024 से इनकी तैनाती तेजीबजार थाने पर थी। थाने पर तैनाती के दौरान वह सुभाष चौक स्थित उमेश चतुर्वेदी के मकान में किराए पर रहते थे। शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह जब वह थाने के मेस में खाना खाने नहीं आए तो कार्यालय द्वारा उनके मोबाइल पर फोन किया गया। लेकिन फोन रिसीव न होने पर शनिवार को सुबह पुलिसकर्मियों ने उनकी खोजबीन चालू किया। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से जब लोगों ने झांक कर देखा तो वह कमरे में अपने बिस्तर पर दिखाई पड़े।
लोगों ने जोर जोर से कवाड़ी पीटा और आवाज लगाई कोई जवाब न मिलने पर पुलिस शटर खोल अंदर पहुंची तो देखा वह अपने बिस्तर पर ही मृत अवस्था में पड़े हुए हैं।
इस मामले में सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया की पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This