गोवा में जिला पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे सोमवार, 22 दिसंबर को घोषित कर दिए गए। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 50 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 29 सीटों पर कब्जा जमाया, वहीं कांग्रेस महज 10 सीटों तक सिमट गई।
भाजपा को मिली इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी और गठबंधन सहयोगियों को बधाई दी है।
‘गोवा सुशासन के साथ खड़ा है’—PM मोदी
गोवा में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“गोवा सुशासन के साथ खड़ा है। गोवा प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (एनडीए) परिवार को मजबूत समर्थन देने के लिए मैं गोवा की बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त करता हूं। यह समर्थन गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा। हम इस अद्भुत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमारे एनडीए के मेहनती कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय कार्य किया है, जिसका परिणाम आज सामने आया है।”
गोवा जिला पंचायत चुनाव परिणाम
कुल सीटें: 50
-
भाजपा: 29
-
एमजीपी: 3
-
कांग्रेस: 10
-
जीएफपी: 1
-
आप: 1
-
आरजीपी: 2
-
निर्दलीय: 4
‘गोवा में बीजेपी नंबर वन’—CM प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी चुनावी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“गोवा में बीजेपी नंबर वन है। गोवा की जनता का भाजपा पर भरोसा जताने और हमें प्रचंड जीत का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। भाजपा-एमजीपी (एनडीए) गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई। यह मजबूत जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है। हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को गति देगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा और विकसित गोवा व विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेगा।”






