Home » ताजा खबर » लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक घायल, दूसरा नाबालिग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक घायल, दूसरा नाबालिग

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस और गैंग के दो शार्पशूटरों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शूटर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों शूटर हाल ही में पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मी की जान
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह सुरक्षित रहा। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों शूटर पश्चिम विहार के आर.के. फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर में एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल थे।

बदमाशों के कब्जे से बरामद हथियार और वाहन
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की गई। घायल शूटर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई इन घटनाओं के बाद अपराधियों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई थीं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This