Home » ताजा खबर » अजीत पवार के निधन पर आया PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा

अजीत पवार के निधन पर आया PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार आज मुंबई से बारामती के लिए विमान से जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजीत पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना बेहद भयानक थी और दुर्घटना स्थल पर भारी धुआं फैल गया।

अजीत पवार के असमय निधन की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने हैंडल से पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाले इस मेहनती व्यक्तित्व का सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों में उनकी समझ और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत ही चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति।”

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This