Home » ताजा खबर » टीचर से यूट्यूब स्टार तक: प्रेरणा भदोला की कामयाबी की कहानी ????

टीचर से यूट्यूब स्टार तक: प्रेरणा भदोला की कामयाबी की कहानी ????

ऐसी कहानियां ही असली मोटिवेशन देती हैं :

वाह!
कामयाबी हो तो ऐसी…????✨
उत्तराखंड की प्रेरणा भदोला गोदियाल का सफर वाकई प्रेरणादायक है।
एक टीचर के तौर पर करियर, कैमरे से खेलने का शौक और हर कदम पर साथ देने वाला पति — उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वीडियो बनाना एक दिन उनका फुल-टाइम करियर बन जाएगा।

शुरुआत में झिझक थी…
कैमरे के सामने बोलने में संकोच था…
लेकिन पति के सपोर्ट से उन्होंने यूट्यूब चैनल preityprerna शुरू किया।

पहली कमाई सिर्फ 8 हजार रुपये ????
कुछ ही समय में प्रेरणा की इनकम लगातार बढ़ने लगी। हाल ही में उन्होंने अपनी एक महीने की कमाई से पति को THAR गाड़ी गिफ्ट की, जो उनके लिए बेहद खास पल था। प्रेरणा मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके पति विवेक गोदियाल का है, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

आज उनके यूट्यूब पर 5.77 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।
हेल्थ, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

आज भी वह बच्चों को पढ़ाती हैं और साथ-साथ एक सफल कंटेंट क्रिएटर हैं।
जल्द ही वह अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने वाली हैं,
ब्रांड नाम होगा — “Preity प्रेरणा” ????????

प्रेरणा कहती हैं — महिलाएं जो चाहें हासिल कर सकती हैं, बस खुद पर भरोसा और मेहनत ज़रूरी है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This