Home » ताजा खबर » लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया? 50 धमकी भरे कॉल्स, हैरी बॉक्सर पर रंगदारी मांगने का आरोप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया? 50 धमकी भरे कॉल्स, हैरी बॉक्सर पर रंगदारी मांगने का आरोप

Lawrence Bishnoi Gang Threat: देशभर में रंगदारी के करीब 50 कॉल्स आने से हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार 2 फरवरी को हैरी बॉक्सर उर्फ हरि चंद जट्ट के नाम से अलग-अलग राज्यों में लगभग 50 लोगों को एक्सटॉर्शन कॉल किए गए। कई लोगों को वॉइस मैसेज के जरिए भी धमकी भरे संदेश भेजे गए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सभी कॉल्स की तकनीकी जांच जारी है।

मुंबई से पंजाब तक फैला नेटवर्क

मुंबई, पुणे, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कारोबारियों, फिल्म जगत से जुड़े लोगों और ज्वैलर्स को ये कॉल्स मिले। कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया।

गैंग में मतभेद की चर्चा

सुरक्षा एजेंसियों को हाल में इनपुट मिला है कि गैंग के भीतर मतभेद उभर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पहले राजस्थान की जिम्मेदारी रोहित गोदारा के पास थी, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में नेटवर्क गोल्डी बराड़ संभालता था। अब दोनों के सक्रिय भूमिका से पीछे हटने की बात कही जा रही है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद बढ़ी खटास?

सूत्रों का दावा है कि कथित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद अंदरूनी खटास बढ़ी। बताया जा रहा है कि इस वारदात की जिम्मेदारी गैंग के शीर्ष स्तर पर सीमित लोगों को दी गई थी, जिससे पुराने सहयोगियों में असंतोष पैदा हुआ। चार्जशीट में कुछ नाम सामने आने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई।

विदेश से संचालित हो रहा नेटवर्क

एजेंसियों के मुताबिक विदेश में बैठा हैरी बॉक्सर कथित तौर पर उगाही कॉल्स का संचालन कर रहा है। 2 फरवरी को एक ही दिन में करीब 50 कॉल्स किए जाने की सूचना से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार गैंग के ढांचे में फेरबदल हुआ है। राजस्थान की जिम्मेदारी अब आरजू बिश्नोई को दिए जाने की चर्चा है, जबकि महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और पुणे में शुभम लोणकर की सक्रियता बढ़ी है। तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार के चलते पुणे को उगाही के लिए प्रमुख निशाना बनाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This