अली हुसैनी ख़ामेनेई (19 अप्रैल 1939 – 28 फ़रवरी 2026) एक ईरानी शिया उलेमा और राजनेता थे, जिन्होंने 1989 से 2026 में अपनी हत्या तक ईरान के दूसरे सर्वोच्च नेता के रूप में सेवा की। वे 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रहे। सर्वोच्च नेता के रूप में उनका कार्यकाल उन्हें मध्य पूर्व का सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाला राष्ट्राध्यक्ष बनाता है और शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले ईरानी नेता।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं रहे. इजरायल और अमेरिकी हमलों में उनकी मौत हो गई. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात की पहले पुष्टि की थी, हालांकि अब ईरान की ओर से भी इस बात की जानकारी दे दी गई है. खामेनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में शोक की लहर है. अपने नेता को याद करते हुए लाखों लोग सड़कों पर हैं. लेकिन जहां एक ओर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक है, तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग जश्न भी मना रहे हैं. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया गया है कि यह वही लड़की है, जिसने ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान खामेनेई की तस्वीर सिगरेट से जलाई थी. लड़की ने अमेरिकी और इजरायली हमले में खामेनेई की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. खुद को ईरानी शरणार्थी बताने वाली लड़की ने रविवार को एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि मैंने कहा था ना कि हम तुम्हारी कब्र पर नाचेंगे?
ने अपनी कहानी
वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा कारणों के अपना असली नाम का इस्तेमाल नहीं करती हैं. उन्होंने ईरान में अपने जीवन की एक भयावह यात्रा का वर्णन किया है. उनका कहना था कि उन्हें गिरफ्तार किया गया और दुर्व्यवहार किया गया और फिर तुर्किये में उन्हें सुरक्षा मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कनाडा का स्टूडेंट वीजा प्राप्त कर लिया है और अब वह टोरंटो में रहती हैं
वीडियो किया पोस्ट
Morticia Addams के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में जश्न की प्रतीकात्मक तस्वीर भी साझा की गई और लिखा गया कि मूशाली की दुखद मौत पर बधाई, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- वह चूहे की तरह मरा! इस पोस्ट पर पर लाखों लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.
गौतलब है कि एडम्स साल 2026 जनवरी में उस वक्त वायरल हुई थीं, जब एक वीडियो में उन्होंने खामेनेई की तस्वीर में आग लगाई थी और फिर उस आग की मदद से अपनी सिगरेट जलाई थी. वह वीडियो ईरान में हुए सबसे बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शनों की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरों में एक बन गया.
इजरायली हमले में खामेनेई की मौत
गौरतलब है कि शनिवार (28 फरवरी) को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में 86 वर्षीय अली खामेनेई की मौत हो गई. इजरायल की ओर से दागी गईं मिसाइलों ने खामेनेई के घर को निशाना बनाया. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि तेहरान में खामेनेई का आवास पूरी तरह नष्ट हो गया है. ईरानी मीडिया ने रविवार को बताया कि इन हमलों में खामेनेई की बेटी, पोती, दामाद और बहू की भी मौत हुई है.
इजरायल ने 200 लड़ाकू विमानों से किया हमला
बताया जाता है कि इजरायल की ओर से लगभग 200 लड़ाकू विमनों ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा हवाई अभियान पूरा किया. इजरायल की ओर से पूरे ईरान में 500 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया. इजरायली हमले को ईरान की ओर से अवैध करार दिया गया ।
सिर्फ ईरान का तेल नहीं, 34 KM के इस गलियारे पर ट्रंप की नजर, कब्जा होते ही मिल जाएगा पूरी दुनिया का रिमोट कंट्रोल!
साभार : स्वतंत्र@सागर



